अहलेबैत (अ )न्यूज़ एजेंसी अबनाः प्राप्त सूत्रों के अनुसार टोक्यो में अपने एक संबोधन में पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने कहा कि ईरान की गिनती विश्व के अलग-थलग पड़े देशों में नहीं होती।
पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति ने ईरान से उसके एटमी प्रोग्राम पर बातचीत को एक सफ़ल बातचीत बताया और इन अफ़वाहों को नकार दिया कि ईरान विश्व में अकेला और अलग-थलग पड़ गया था।
ओबामा का कहना था कि क्षेत्र समैत विश्व से ईरान के कोंटेक्ट थे और यह कांटेक्ट उत्तरी कोरिया की अपेक्षा अधिक मज़बूत थे इस बुनियाद पर ईरान से बातचीत की गई और वह सफ़ल भी रहे।
बराक ओबामा ने कहा कि मौजूदा समय में उत्तरी कोरिया से बातचीत में कोई बड़ी सफ़लता नहीं दिखाई देती इसलिए उत्तरी कोरिया से बातचीत करना आसान नहीं होगा क्योंकि वह विश्व में अलग-थलग पड़ गया है, क्षेत्र के देशों के साथ उसके रिश्ते मज़बूत नहीं है इस कारण उनसे एटमी बातचीत का कोई लाभ दिखाई नहीं देता।
27 मार्च 2018 - 17:45
समाचार कोड: 887176
क्षेत्र समैत विश्व से ईरान के कोंटेक्ट थे और यह कांटेक्ट उत्तरी कोरिया की अपेक्षा अधिक मज़बूत थे इस बुनियाद पर ईरान से बातचीत की गई और वह सफ़ल भी रहे....